पौली। पौली विकास क्षेत्र के अनारी देवी जोखन प्रसाद महिला महाविद्यालय सेवइपार शनिचरा मे बुधवार को विद्यालय के छात्राओं मे स्मार्ट फोन वितरित किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल उर्फ बादल ने संस्थापक सुरेन्द्र यादव को याद करते हुए उनके विचार पर प्रकाश डाला और-छात्राओ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन का सदुपयोग करे। अच्छे लोग नए-नए ज्ञान लेगें वही बुरे लोग दूसरे क्षेत्र मे उपयोग करेगे। फोन की सीमा असीमित है। इसमे ज्ञान का भंड़ार है। शिक्षित परिवार से एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। स्मार्ट फोन द्वारा जहाँ छात्र-छात्राओ को नये-नये विषयो की जानकारी होगी वहीं आनलाइन पढाई मे भी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम मे कुमारी गीता राजभर, प्रियंका यादव, तरन्नुम निशा, प्रतिभा चौधरी, पूजा शर्मा ,छाया यादव, गीता यादव ,समेत कुल 81 लोगों मे स्मार्ट फोन वितरित किया है।
मौके पर प्रबंधक आलोक उर्फ सोनू यादव, प्राचार्य डा.अनिल कुमार, निरमा यादव ,सरस्वती सिंह गोविंद यादव ,धर्मेश यादव ,रामदयाल राजभर सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।