धूमधाम से मना मॉडल प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव

अपनी जिम्मेदारी समझें अध्यापक, राष्ट्र निर्माण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं- डा. राजेश प्रजापति

शिक्षा के क्षेत्र में रामसजन यादव का योगदान अतुलनीय- डा. श्रेया

 

बस्ती, 04 मार्च। इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा तथा पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी तमाम विभूतियों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. श्रेया संगीत संस्थान की डायरेक्टर डा. श्रेया ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभायें बहुत हैं।

 

जरूरत है कि मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा की तरह लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में पूरी ताकत लगा दें। इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से इस विद्यालय की ओर से किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होने कहा नृत्य संगीत, वादन अभिव्यक्ति के ऐसे माध्यम से जो आसानी से हर किसी का मन मोह लेते हैं। रूचि के अनुसार इसमे आगे आकर कोई भी अपना करियर बना सकता है।

 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उ.प्र. सरकार के विशेष सचिव डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा शिक्षा क्षेत्र को व्यक्तित्व निर्माण की जिम्मेदारी मिली है और जिस उम्र में बच्चे स्कूल आते हैं उनके व्यक्तित्व में जरा भी चूक हुई तो पूरा राष्ट्रीय परिदृश्य ही विकृत हो जायेगा। इसलिये शिक्षकों को अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिये। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर पटवा ने कहा ऐसे विद्यालय हजारों मे एक होते हैं। यदि बहुतायत शिक्षक मुसहा जैसा विद्यालय बनाने का संकल्प ले लें तो कायाकल्प हो जायेगा। उन्होने विद्यालय को निजी मद से स्मार्ट बोर्ड देने का वादा किया।

 

कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक दानबहादुर दूबे, उमापति मिश्रा, रामभवन सोनकर तथा शिवपूजन आर्या ने भी सम्बोधित किया। संचालन पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा के बच्चें की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बेटी हूं मै बेटी सहारा बनूंगी, जैसे गानों पर बच्चों का अभिनय तथा ‘जीना है तो पापा शराब मत पीना एकांकी काफी प्रेरणादायक रहा। ’डा. श्रेया संगीत संस्थान के बच्चों ने भी भरतनाट्यम शैली में देवी गीत व सम्पूर्ण रामायण की प्रस्तुति दी। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हे अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होने सभी के प्रति आभार जताया।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री महेन्द्र तिवारी, दिनेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून, स्वाती गौड़, दानबहादुर दूबे, उमापति मिश्रा, शिवपूजन आर्या, कृष्णचन्द्र यादव, के.सी. श्रीवास्तव, सुनीता यादव, पाकीजा सिद्धीकी, अर्चना श्रीवास्तव, डा. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, रामभवन सोनकर, भवानी प्रसाद, रामछत्तर, लक्ष्मीचन्द गुप्ता, विद्यालय परिवार की विमला देवी, दशरथनाथ पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी, जगदीश कुमार, शंकराचार्य, विजय श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, अखिलेश राजभर, मुरलीधर, वंशराज, सुखराम यादव, बहरैची प्रसाद, हरेन्द्र कुमार, स्कंद मिश्रा, डा. के.के. प्रजापति, संजय चौहान, रामजीत यादव, दुर्गेश कुमार, इन्द्रनाथ पाण्डेय, अतुल कृष्ण राज, अखिलेश पाण्डेय, त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, शम्भूनाथ पाण्डेय सहित सैकड़ों क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *