रायपुर, 02 मार्च (आरएनएस)। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर तीनों ही मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंगोराभाठा निवासी 36 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसी तरह खमतराई थाना में भनपुरी निवासी 40 वर्ष प्रार्थी ने शिकायत किया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अज्ञात आरोपी ने भगा ले गया है। वहीं दूसरे मामले में रावाभाठा निवासी 50 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।