महिला प्रभारी निरीक्षक निधि यादव के नेतृत्व में महिला थानें से पति पत्नी को राजी खुशी विदाई किया गया

बस्ती | पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश क्रम में बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के दिशा निर्देश पर बस्ती महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती निधि यादव ने बताया कि पिंकी पत्नी सुनील शर्मा ग्राम हरैया थाना हरैया जनपद बस्ती एक शादी शुदा जोड़ा उपस्थित आया जिनके बीच विभिन्न कारणों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। थानाध्यक्ष व महिला हेल्प डेस्क के समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवा कर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *