लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन 

बस्ती। मिशन 2024 के तहत 400 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने माइक्रो लेबल पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा की ओर से अब लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि इसके लिए भाजपा के सभी 26 मण्डलों में लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। लाभार्थी संपर्क अभियान की अध्यक्षता अपने अपने मण्डल में मंडल अध्यक्ष ने किया। वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। लाभार्थी संपर्क अभियान” के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहां की इस अभियान में जिले के 2200 से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 90 हजार लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करेंगे। इसी कड़ी में लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन में मंडल कार्यालय में आये हुए मण्डल समिति, शक्ति केंद्र संयोजक मंडल में निवास करने वाले अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को 1 बूथ के 20-40 लाभार्थी सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया। अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाभार्थी के मोबाइल नंबर से केंद्र द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर 9638002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर प्रधानमंत्री के जनकल्याण कारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लाभार्थी संपर्क अभियान मंडल कार्यशाला में उपस्थित राजेश पाल चौधरी, कुँवर आनन्द सिंह, सीतराम गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, यशकांत सिंह,सुखराम गौंड़, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, प्रत्युष विक्रम सिंह, विवेकानन्द मिश्र, राकेश शर्मा, रामउग्रह जयसवाल, आनंद सिंह कलहंश, सेतभान राय, रविप्रताप सिंह, मनोज ठाकुर, गिल्लम चौधरी, वैभव पाण्डेय, विवेकानन्द वर्मा, विनय कुमार यादव, राम चरण चौधरी, अनूप खरे, के० डी० चौधरी, अमरेश पाण्डेय, राजेन्द्र गौंड़, विनोद शुक्ला, चन्द्र शेखर मुन्ना एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *