महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से हरियाणा का धमाल नृत्य व उत्तराखंड के थडय चौपला नृत्य तुलसी उद्यान मंच पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा रामोत्तसव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी प्रथम प्रस्तुति मिर्जापुर धराने के रानी सिंह लोक गायन गणेश वंदना.. पायो जी मैंने राम रतन धन पायो चैइती लगन तुमसे लगा जो होगा सो देखा जाएगा…जन्म सोहर गीत जन्म लिहे रघुरइया हो रामा के अवध नगरिया… होली गीत खेले मसाने में होली दुसरी प्रस्तुति
असम के विपिन चौरसिया की भक्ति मूलक गायन उकारी गायन रही
इसके बाद अभय राज यादव की लोक गायन घियना के दिया बारब प्रभु जी के मंदिरवा मे… बम बम बोल रहा है काशी.. बिना चरणवा धोवले व्याकुल बा नयनवा….इसके बाद हरियाणा की धमाल नृत्य कौशिक नाटक नृत्य अकादमी भिवानी हरियाणा से आए कलाकारो के नृत्य सभी नाचने पर मजबूर कर दिया ।
धमाल नृत्य हरियाणा का लोक पारंपरिक नृत्य है यह धमाल नृत्य हरियाणा में खुशी के मौके पर किया जाता है। हरियाणा किसानो की भूमि है और जब किसान फसल को उगाकर बेच देता है तो खुशी के अवसर पर यह नृत्य करता है और फसल के समय भगवान को आवाहन भी करता है । जिसे देख सभी दर्शको ने बहुत पसंद किया इसके बाद गुजरात के लीलाभाई परबाबाई आरबाचीन गरबा नृत्य जो देवी की शक्ति के प्रतीक है कि प्रस्तुति बहुत जोरदार रही इसके बाद उत्तराखंड सुश्री सरिता बनोला एवं दल के थडिया चौफला नृत्य जिसे दोनों हाथ से ताली बजाकर इस नृत्य को बसंत पंचमी से शुरुआत होकर महाशिवरात्रि तक चलता है जब बेटियां मायके आती है तब साथ मिलकर करती है जिसे देख दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति एवं संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने प्रदेश से आए कलाकारों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किए।