स्काउट भवन में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर जिला संस्था बस्ती के सभागार में आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को विश्व चिंतन दिवस मनाया गया, स्काउटिंग गाइडिंग के जन्मदाता लार्डवेडेन पावेल और लेडी वेडेन पावेल की जयंती चिन्तन दिवस के रूप में मनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी, जिला स्काउट शिक्षक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त संगीता प्रजापति, विधि सलाहकार एडवोकेट प्रभाकर मिश्रा ने वेडेन पावेल और लेडी वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, कार्यक्रम का संचालन लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने किया, उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात की पहल पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स की बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता के तैयारी हेतु यूट्यूब चैनल के माध्यम से क्विज भी शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *