सरयू स्नान घाट से लापता बच्ची को जल पुलिस के द्वारा परिवार से मिलाया गया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या प्रभु श्री राम की पावन नगरी में घूमने आये और सरयू स्नान के समय परिवार की बड़ी लापरवाही से श्रव्या तिवारी पुत्री राज तिवारी उम्र लगभग 4 वर्ष पता टिकरी माफी जनपद अमेठी की निवासी हैं जो अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने आया था जो सरयू स्नान घाट संत तुलसीदास घाट से ही अपने परिवार से बिछड़ गया जिससे परिवार वालों को बच्ची को ढूंढने में काफी परेशानी हुई जो घाट पर भटक रहे थे जिनको परेशान जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव व पुलिस मित्र के विश्वनाथ शुक्ला ने पूछा तो उन्होंने बताया कि हम घूमने आए थे और स्नान के दौरान हमारी बच्ची अपने परिवार से बिछड़ गयी तो जल पुलिस के कठिन परिश्रम से लगभग 4-5 घंटे के बाद ढूंढने में सफल रहे बच्ची मिल गयी और उनके परिवार को ढूंढ कर उनके सुपुर्द किया गया जिनके कार्य को देखकर उनके परिवार के लोगों ने जल पुलिस की टीम का बहुत आभार प्रकट किया और काफी प्रशंसा की। इसी तरह जल पुलिस की सतर्कता को देखते हुए सदैव तत्पर रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *