
बस्ती,महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में आज महाविद्यालय के पंडित शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षणिक सप्ताह का प्रारंभ अत्यन्त हर्षोल्लास साथ किया गया। जिसका उदघाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया,प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय के संस्थापक पंडित शिव हर्ष उपाध्याय पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात थे,इनकी स्मृति में महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षणिक सप्ताह मनाया जाता है, पंडित शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षणिक सप्ताह के प्रथम दिवस पर आज छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ रुचि श्रीवास्तव एवं डॉ नूतन यादव के संयोजन में छात्राओं के लिए *”ओपन* *योर हार्ट “* विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा छात्राओं के सुझाव प्राप्त करने हेतु एक सुझाव पेटिका का अनावरण भी किया गया इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें कविता, शायरी ,भजन ,गजल, गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा तथा कुछ छात्राओं द्वारा महाविद्यालय से संबंधित अपने स्मरणीय अनुभव भी साझा किए गए । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ सीमा सिंह ,डॉ रघुवर पांडे, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ स्मिता सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह ,डॉ संतोष यदुवंशी ,कु प्रियंका सिंह, डॉ प्रियंका पांडे, डॉ कमलेश पांडे ,श्रीमती नेहा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं सहित महाविद्यालय
की छात्राएं उपस्थित रहीं