एलआईसी हर्रैया के नये भवन का  उद्घाटन

बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम हर्रैया कार्यालय के नये भवन  का उद्घाटन सोमवार को एलआईसी गोरखपुर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक जय सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने कहा कि हरैया शाखा गोरखपुर मंडल में अग्रणी शाखा है यहां के अभिकर्ता साथी एलआईसी को निरंतर नहीं ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिल सके इस उद्देश्य से एलआईसी को नए कार्यालय में शिफ्ट किया गया है जो कि आधुनिकता से लैस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलआईसी की की गई तारीफ के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि एलआईसी की आय पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ गई है क्योंकि मौजूदा समय में जो नई योजनाएं प्रारंभ की गई है वह ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बस्ती शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम बीमा क्षेत्र में भारत सरकार का सबसे बड़ा वित्तीय संस्थान है जो कि बचत के साथ सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बीमा व्यवसाय और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास पर जोर दिया।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर गोरखपुर मंडल के विपणन प्रबंधक संजीव गर्ग, हरैया शाखा के प्रबंधक विनोद कुमार आर्य, विकास अधिकारी प्रेम शंकर ओझा, आशुतोष श्रीवास्तव, राम नारायण मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, आई के वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, अभिकर्ता राम विनय पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार दूबे, गणेश कुमार, शिव शंकर, राम प्रकाश त्रिपाठी, ग्राहक सुनील त्रिपाठी, राजेश सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *