सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का नया पोस्टर आया, दिखा जोश से भरा एक्शन अवतार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘योद्धाÓ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म तो मार्च में रिलीज होगी लेकिन फिलहाल फैंस के लिए हाजिर है फिल्म का नया दमदार पोस्टर। आपको उत्साहित करने के लिए यह पोस्टर काफी है। इसमें लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अंदाज कुछ हटकर और आक्रमक नजर आ रहा है। अगर आप सिद्धार्थ के फैन हैं, तो इसे देखने के बाद आप जरूर टीजर का इंतजार करेंगे!
रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्सÓ के बाद अब सिद्धार्थ ‘योद्धाÓ से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म की खासियत यह है कि सिद्धार्थ इसमें जबर्दस्त एक्शन सीन्स करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के नए रिलीज किए गए पोस्टर में सिद्धार्थ का एक्शन मोड साफ नजर आ रहा है। सिड के नए अवतार को दिखाने वाले इस पोस्टर के बाद कल फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन सागर और पुष्कर ओझा मिलकर कर रहे हैं।
सिद्धार्थ ने खुद भी इस नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। इस पोस्टर में उनके हाथों में बंदूक नजर आ रही है और वह अपने टारगेट पर नजर गढ़ाए हैं। पोस्टर में जंग के लिए तैयार दिखते सिद्धार्थ का लुक बेहतरीन और जोशीला नजर आ रहा है। फैंस ने भी उनके इस अंदाज की काफी तारीफ की है। फिल्म की टैगलाइन ‘ब्रेस फोर इंपेक्टÓ भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित करती है। पोस्टर शेयर करने के साथ सिद्धार्थ ने लिखा है -‘फोकस सेट है, गंतव्य सामने है!Ó इसके साथ ही सिद्धार्थ ने एक फायर इमोजी भी लगाया है। गौरतलब है कि यह फिल्म आगामी 15 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होगी।
सिद्धार्थ की फिल्म के इस नए पोस्टर के आने के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा—पोस्टर आ गया, अच्छा लगा अब तो टीजर का इंतजार है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो योद्धा के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ का आक्रामक अंदाज एकदम रियल लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *