19 फरवरी 2024 को जनपद में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 का होगा आयोजन

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर – उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन के उपरान्त ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 का आयोजन दिनांक 19.02.2024 को लखनऊ में किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से प्रस्तावित है।

उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश हेतु 14000 से अधिक एम0ओ0यू0 जिसमें रू0 10.00 लाख करोड़ का निवेश शामिल है तथा 33.50 लाख रोजगार निहित है, उन्हें शामिल किया गया है। उक्त के अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक विधानसभा में भी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 का आयोजन सम्बन्धित तहसील सभागार में किया जायेगा।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में जनपद संत कबीर नगर में कुल 85 उद्यमियों द्वारा रू0 4665.34 करोड़ का एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया है। जिसमें 11743 रोजगार सम्भावित है। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 के शुभारम्भ के अवसर पर 44 निवेशकों द्वारा 1415 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। जिसमें 3652 रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले कुल 13 निवेशको द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा 31 निवेशकों द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम में निवेशकों को सम्मानित भी किया जायेगा। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 के उद्घाटन एवं समापन समारोह के सजीव प्रसारण का आयोजन अपरान्ह् 01ः00 बजे से जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *