गुम हुए तीन बच्चों की तलाश जारी

बस्ती 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना अंतर्गत तीन बच्चों के गुम होने का मामला प्रकाश में आया है।
यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि छावनी थाना क्षेत्र के विक्रम जोत बाजार में दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान कौलपुर से तीन बच्चे जो गोंडा के निवासी हैं फेयरवेल के लिए स्कूल पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे इसके संदर्भ में पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक पोस्टर भी गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु जारी किया है। बच्चों में प्रिंस उम्र16 वर्ष, प्रीति16 वर्ष और भूमि 17 बर्ष शामिल है। निवासी लोलपुर थाना नवाबगंज जिला गोंडा के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *