ज़रा देर ठहरो राम अभी हमने जी भर के देखा नहीं है

प्रेस विज्ञप्ति अयोध्या 13 फरवरी भजन संध्या स्थल का मंच जहां महादेव की नगरी से पधारे प्रणव सिंह ने ओज पूर्ण भजन प्रस्तुत कर उपस्थित राम भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया तो वहीं रश्मि मिश्रा के संस्कार गीत सोहर,कनछेदन, स्वयंवर गीत,जेवनार गारी, होली गीत सियाराम लखन खेले होली मूढ़े फगुन चढ़ी आव सखी से श्रद्धालुओं को राम नाम की महिमा का गुणगान किया।

अगली प्रस्तुति में विभाश्री ने सब दुखियों की सुनने पुकार मेरे राम आये हैं और जरा देर ठहरो तमन्ना यही है अभी हमने जी भर के देखा नहीं है जैसे भजनों से राम जी के प्रति आस्था निवेदित की।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथियों जुडिशल मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष आनंद मिश्र, जुडिशल मैजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ल, जुडिशल मैजिस्ट्रेट सोनल उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के पू अपर महाधिवक्ता मदन मोहन पाण्डेय,राजकीय चिकित्सक डा. मयंक पाण्डेय,समाज के सरोकार से जुड़ीं रजनी पाण्डेय व कलाकारों प्रणव सिंह, रश्मि उपाध्याय,विभाश्री का संस्कृति विभाग कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उद्घोषक संस्कृति विभाग विश्व प्रकाश रूपन ने किया। कार्यक्रम व्यवस्थापक वैभव मिश्र द्वारा सभी सन्गतकारोंस्वागत का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *