सामुदायिक शौचालय सालों से बंद , मोहल्ले वालों ने तत्काल खोलने की मांग की

नौतनवा / महाराजगंज ( अनुराग लक्ष्य ) नगर पालिका परिषद नौतनवा वार्ड नंबर 2 में स्थित सामुदायिक शौचालय सालों से बंद पड़ा है। जिसके कर कारण महल्लों के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय बनने के बाद 6 महीना खुला रहा उसके बाद से बन्द चल रहा है। इस समय शादी बिवाह लगन का समय है। लोगों के वहां मेहमानों का आना जाना लगा हुआ है। बगल में मलिन बस्ती स्थित है उसके बाद भी शौचालय बंद है शौचालय नगर पालिका चुनाव के समय ही बंद हो गया था। उसके बाद नगर अध्यक्ष की ताजपोसी बृजेश मणि त्रिपाठी के सर बधा उसके बाद सामुदायिक शौचालय पर पेंट कर अध्यक्ष महोदय का नाम दर्ज किया गया लोगों को लगा नए अध्यक्ष का नाम अंकित होने के बाद अब शौचालय खुल जाएगा लेकिन शौचालय बंद पड़ा हुआ है सरकार द्वारा उक्त शौचालय पर धन उपलब्ध कराया गया शौचालय बनाकर तैयार हो गया अगर उसे बंद ही करना था तो शौचालय क्यों बनाया गया मोहल्लो का मांग है शौचालय का ताला खुलवाया जाए जिससे लोगों की अशुद्धाएं दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *