अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा -उदय शंकर शुक्ल

बस्ती। 12 फरवरी सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठकं संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की     अध्यक्षता में  गौर विकास खण्ड के बीआरसी बभनान में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संयुक्त मंच  ‘एन.जे.सी.ए.’ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर होने वाली महाहड़ताल की तैयारियों पर विचार किया गया।
बैठक में संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने उपस्थित शिक्षकों को महाहड़ताल में शत प्रतिशत शामिल होने की शपथ दिलायी गयी। श्री शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढापे की लाठी है। अब आर-पार के संघर्ष का समय आ गया है इस बार चूके तो पेंशन हासिल करना मुश्किल हो जायेगा। बताया कि महाहड़ताल में एकजुटता के लिये संगठन द्वारा विकास क्षेत्रवार वीआरसी केन्द्रों पर बैठक कर शिक्षकों को एक जुट किया जा रहा है। यह क्रम जनपद के सभी बीआरसी केन्द्रों पर चरणबद्ध ढंग चल रहा है।  बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र अभियान को पूरा कर सभी शिक्षकों को महाहड़ताल के लिये एकजुट करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 को नगर क्षेत्र, 16 को राम नगर, सल्टौआ, 15 को कुदरहा, दुबौलिया, 17 को साऊंघाट, रूधौली, 19 को बस्ती सदर, बनकटी, 20 को विक्रमजोत के बीआरसी केन्द्रों पर बैठक कर महाहड़ताल की रणनीति तंय की जायेगी।
बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, गौर ब्लाक के मंत्री विनोद कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री विवेक गौतम, ओमकार उपाध्याय के साथ ही राजेश कुमार, कल्पनाथ आदि आदि ने सम्बोधित करते हुये जमीनी मुद्दे उठाये।
बैठक में जनार्दन शुक्ला, रामजीत, संजय चौहान, वैभव पाण्डेय, आलोक शुक्ला महेन्द्र पाठक, गायत्री जैसवाल, महेश यादव, धर्मराज, सुरेश चन्द्र यादव, ओंकार उपाध्याय,  विकास मिश्र, सुनीता, सुशीला यादव, लालजी, शिवम शुक्ला के साथ ही अनेक शिक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *