आधी रोटी खायेंगे, मतदान करने जायेगे स्लोगन के साथ दिव्यांगों ने निकाली रैली

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 12 फरवरी दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली l आज संस्थान कर्मयोगी स्व.डॉ. कृपाशंकर तिवारी द्वारा स्थापित अखिल भारतीय विकलांग कल्याण समिति द्वारा संचालित मन्दबुद्धि एवं मूक बधिर विद्यालय तुलसीनगर अयोध्या में मतदाता जागरूकता की रैली निकाली गयी l मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला दिवंगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री चंद्रेश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में संस्थान के मानसिक मंदबुद्धि और श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया l जिसमें मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि जिला कामन्डेड होमगार्ड अयोध्या , श्री राघवेंद्र शुक्ल जी जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) अयोध्या, श्री ब्रिजेश मिश्र जी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर संस्थान से रवाना किया । रैली संस्थान से निकलकर तुलसीउद्यान , लताचौक होते हुए हनुगुफ़ा के रास्ते वापस संस्थान में लौटी । रैली में बच्चों ने पोस्टर बैनर पर स्लोगन “आधी रोटी खायेंगे, मतदान करने जायेगे” आदि कई स्लोगनों के माध्यम से लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया कि कैसे हमे अपने मत की महत्ता को समझना होगा l और मतदान के लिए समय निकाल मतदान करना होगा यह भी समझाया l किस प्रकार हमारा एक एक मत हमारे देश और राज्य गावों आदि के विकास में सहायक होता है । संस्थान के प्रबंधक डॉ प्रदीप तिवारी जी ने आये हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया तथा सभी अथितियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सबका अभिवादन किया । प्रधानचार्य अंकित मिश्र ने आये हुए आगन्तुको का सह्रदय आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को आगे भी ऐसे आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर विद्यालय के अभय द्विवेदी, दिनेशरॉय, सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, शरद तिवारी , सरिता शर्मा, रानी श्रीवास्तव , संदीप ,सचिन, कमल आदि सभी लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *