बस्ती।10 फरवरी हरैया विधायक अजय सिंह ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, स्वामीनाथन और नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए विधायक ने सदन में कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने वाला है। 84 कोसी परिक्रमा के प्रारंभ स्थल जो भगवान श्रीराम का मूल है उसकी शानदार रोड बन रही है। मखौड़ा धाम से अयोध्या धाम तथा मखौड़ा धाम से श्रृंगीनारी के लिए राम अवतरण कॉरिडोर का प्रस्ताव करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विधायक अजय सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार बनाने में बड़ी भूमिका स्व. कल्याण सिंह की रही है। करोड़ों लोगों की आस्था व विश्वास के प्रतीक राम मंदिर निर्माण में कारसेवकों पर गोली चलाने से मना कर यह साबित कर दिया कि कुर्सी और सत्ता से आस्था बड़ी होती है। वे एक लोकप्रिय, ओजस्वी और अनुकरणीय नेता थे इसलिए कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
विश्वकर्मा चेतना सम्मेलन 12 को
बस्ती । अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा आगामी 12 फरवरी सोमवार को दिन में 11 बजे बड़े वन के निकट स्थित एक होटल के सभागार में विश्वकर्मा चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये महासभाा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा चेतना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, महासभा के प्रदेश सचिव हरेश्याम विश्वकर्मा के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।