रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर
संत कबीर नगर – माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मा0 सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह एवं मा0 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मार्च 2024 के बाबत बैठक आहुत हुई।
बैठक में मा0 प्रधान न्यायाधीश ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया। प्राधिकरण के मा0 सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। मा0 प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील किया है की ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैं वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है जिसका आदेश सिविल न्यायालय के डिक्री के समान होगा।