ट्रेन से कटकर महिला की मौत

जौनपुर(आरएनएस)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास  औड़िहाार रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की   चपेट आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार राजेपुर गांव निवासी 35 वर्षीया गीता देवी पत्नी राजू गौतम   अपने सास के साथ जौनपुर कान की दवा लेने के लिए जा रही थी कि औडिहाार की  तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई । जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया जाता है कि ट्रेन की पटरी से उसके घर से लोग पैदल दवा लेने के लिए जौनपुर जा रही थी उनकी सास  कुछ आगे थी जैसे ट्रेन ने हार्न दिया वह हड़बड़ा गई तब तक ट्रेन की चपेट में आ गई मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिवार व गांव में षोक व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *