वरिष्ठ साहित्यकार डा. अर्चना श्रेया के जन्मदिन पर विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न

अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब की संस्थापिका, वरिष्ठ साहित्यकार, कवयित्री, प्राकृतिक चिकित्सक, विदूषी धार्मिक महिला डा. अर्चना श्रेया जी के जन्मदिन (2 फरवरी) के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब धार्मिक परिषद के आभासी पटल पर “जन्मदिन विशेष काव्य गोष्ठी” का आनलाइन आयोजन दिनांक 03-02-2024 को शाम 5 बजे से किया गया l

गोष्ठी में उपस्थिति में सभी सम्मानित कवियों कवयित्रियों ने डा.श्रेया को उनके जन्मदिन पर अपने बधाइयों, शुभकामनाओं से अभिभूत किया और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनसे जुड़े अपने संबंधों की चर्चा की। सभी ने इस अवसर पर अपने काव्य पाठ से आयोजन को यादगार बना दिया।

गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कवि सतीश शिकारी, कवयित्री विनीता लावानियां जी मोहक ढंग से किया।

गोष्ठी शामिल कवि/कवयित्रियों में ममता  सक्सेना मथुरा, श्रीपति रस्तोगी लखनऊ, अविनाश खरे नागपुर, प्रियंका  भूतड़ा, झंवताराम बामणिया, गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेय, सतीश शिकारी रतलाम,  महेंद्र भट्ट ग्वालियर, इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव “प्रणय” सीतापुर, डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर,रामनिवास तिवारी आशुकवि, निवाड़ी,  शैलेंद्र कुमार अंबष्ट, श्रीमती संतोष  तोषनीवाल, रमेश कुमार द्विवेदी चंचल सुल्तानपुर,लक्ष्मी चंद कुशवाह, सुनीता श्रीवास्तव सुल्तानपुर, विनीता लावानियां बेंगलुरु, सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा, हर्षिता शुक्ला, कवि रवि नारायण शुक्ल लालगंज रायबरेली आदि शामिल रहे।

गोष्ठी आयोजन से अभिभूत डा. श्रेया सभी के प्रति आभार धन्यवाद करते हुए भावुक नजर आईं।

अंत में वरिष्ठ कवि महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ कवयित्री संतोष तोषनीवाल ने आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे।

गोष्ठी का संयोजन कार्यकारी अध्यक्ष विनीता लावानियां और धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने करते हुए समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *