मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के कबीर मगहर महोत्सव में आगमन के दृष्टिगत मा0 आयुक्त व आईजी बस्ती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर – मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के कबीर मगहर महोत्सव में आगमन के दृष्टिगत मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज* द्वारा संयुक्त रुप आयोजन स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा और दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज* द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र तंवर* व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता* की उपस्थिति में *कबीर चौरा मगहर* के प्रांगण में आयोजित हो रहे *मगहर महोत्सव* मे मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन के दृष्टिगत संयुक्त रुप से हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया गया । अधिकारीद्वय द्वारा निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये ।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *