बस्ती 2 फरवरी बस्ती जिले में पुलिस कार्रवाई में तेजी लाई हुई है इसी क्रम में जिले में मारपीट की अलग-अलग हुई तीन घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर पचपन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव में कचरा कूड़ा, खर ,पतवार, गंदगी खेत में फेंकने को लेकर मंजू देवी को गांव के ही महेश, पूजा, सविता व पूजा देवी ने मिल की पिटाई कर दी। मुण्डेरवा क्षेत्र में वीडियो वायरल करने की शिकायत करने पर आरोपी व उसके घर वालों ने महिला की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट व मारपीट का केस गौरव उर्फ लक्की, लक्की के पिता, टोनी शर्मा व अंजली शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।