अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ में लगेंगी चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी की पेंटिंग

 

बस्ती 21 जनवरी गुरु वशिष्ठ की धरती के चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी के चित्रो को अयोध्या में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ 2024 में लगने वाली भव्य रामकथा कला प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। जिसमे चन्द्र प्रकाश द्वारा रामायण के प्रमुख प्रसंगो का चित्रण किया है। प्रदर्शनी में शामिल चित्रो में वन गमन, मृग वध, माता सीता का हरण, जटायु वध, सुग्रीव संवाद, बालि वध,भरत हनुमान मिलाप, समुद्र पर सेतू निर्माण, लंका दहन, कुंभकर्ण वध, रावण वध, और श्रीराम दरबार है। चित्रो को देखने से पता चलता है कि कैसे भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के संघर्षो का सामना करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये और प्रजा के संतुष्टि एवं सुख के लिए अपने परिवार का सुख त्याग दिया तभी से वह सबके राम बने।
इससे पहले भी चन्द्र प्रकाश चौधरी ने राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, मुस्लिम विश्व विद्यालय अलीगढ,
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी अंबेडकर नगर, राष्ट्रीय कला मेला एवं चित्रकला प्रदर्शनी अंबेडकर नगर, क्षेत्र स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी सुलतानपुर, श्रीराम कथा संग्रहालय अयोध्या, डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय अयोध्या, मनवर महोत्सव हरैया, जनपद स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी डायट बस्ती आदि स्थानो पर कला प्रदर्शनी में अपनी अद्भुत कला प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कला संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष एसबी सागर ने बताया कि इस भव्य अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में देश-विदेश के सैकड़ो कलाकारों की भगवान राम की जीवन आदर्शो पर सृजित कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *