महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या l १५ जनवरी भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए अयोध्या के समाजसेवी राजेश महाराज द्वारा पूरी टीम के साथ टेढ़ी बाजार चौराहा अयोध्या में कम्बल का वितरण श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्त्वधान में श्री राम जन्मभूमि भव्य मन्दिर निर्माण के उपलक्ष्य में गरीब असहाय जरुरतमंदों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें सेकडों की संख्या में गरीब असहाय को कम्बल वितरण किया गया l कम्बल वितरण के अवसर पर राजेश महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा धर्म और सेवा के कार्यों को करने के लिए हमारी ट्रस्ट आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है l भगवान श्री राम जी को प्रेरणा स्रोत मानकर सबकी सेवा की जा रही है l अयोध्या में कोई भी निराश्रित गरीब इस कड़ाके की ठंड में कठिनाई में नहीं रहेगा। उनका प्रयास है कि जरूरतमंदों तक सर्दी से बचाव के अन्य उपायों के साथ कंबल व जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाय इसकी माँग राजेश महाराज ने की l निशुल्क कंबल पाकर जिस तरह से जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए यह उनका आशीर्वाद है कि हमारी टीम हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आती रहे । कम्बल वितरण इस अवसर पर उनके साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज , महामंत्री महगू, लाल पांडे, शुभम पांडे , मनोज शर्मा , सोमनाथ, विमलेंद्र , नवीन शर्मा , बलराम सिंह, नंद गोपाल , चंद सिंह , दिनेश श्रीवास्तव ,लवकुश पांडे उर्फ ननकू पांडे मौजूद रहे।