बस्ती 14 जनवरी जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है इसी के तहत आज विधानसभा रुधौली के मझौवा कला द्वितीय में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए साथ ही मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रधान मायाराम चौधरी, मनीष राना, प्रमोद मास्टर साहब, पूर्व प्रधान पकरी सोयम दिलीप कुमार गौड़, प्रधान पकरी सोयम धर्मेन्द्र चौधरी, प्रधान रौनहिया इसरार अहमद, अखिलेश चौधरी, अवनीश चौधरी डब्लू , प्रभात शुक्ला,गण्मान्य लोग मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आमजन लोगों को ठंड से बचने के लिए सुझाव भी दिए।