बस्ती 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थाना अंतर्गत 16 दिसंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में पिनेशर निवासी राम मूरत की हत्या कर दी गई थी पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गंभीरता के साथ जांच शुरू कर रही थी जांच के बाद चौंकाने वाले मामला सामने आया ज़मीन की लालच में भाई ने ही सोते समय भाई की हत्या कर दी थी जिसका खुलासा आज हुआ । पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी ओ शेषमणि उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस के लिए यह मामला एक चुनौती बन गई थी लेकिन एक महीने में ही आरोपी को खोज निकाला गया पुलिस ने अभियुक्त श्याम सूरत को तपसी धाम मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है