बस्ती 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मेंबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2024 धारा 363, 366 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त अरुण पुत्र विजई निवासी बरसाव उम्र 20 वर्ष थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के अपराध में पेंदाघाट से गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बस्ती भेजा दिया गया है,तथा किशोरी के परिजनों को अवगत कराते हुए नियमानुसार चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त अरुण पुत्र विजई निवासी बरसाव उम्र 20 वर्ष थाना दुबौलिया जनपद बस्ती का निवासी है।