भारत को फिर सोने की चिड़िया बनाएगे मोदी-  राजेंद्र नाथ तिवारी

 कुदरहा/बस्ती  ८  जनवरी विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकासखंड कुदरहा के ग्राम पंचायत छरदही और जिभियांव के पंचायत भवन पर पहुँची, जहाँ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी व ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने गाड़ी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नहीं मौजूद लोगों से संवाद स्थापित किया, लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई और बाल पोषाहार एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई और अन्नप्राशन करवाया।
          मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ तिवारी के साथ छरदही पंचायत भवन पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बाल विकास पुष्टाहार द्वारा गोद भराई व अन्नप्राशन के बाद अपने संबोधन में कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया था लेकिन हम धीरे-धीरे अन्य देशों की तुलना में पिछड गए प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक जन-जन के सहयोग एवं संकल्प से भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर गांव में पहुंच रही है। ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का हर वर्ग और हर पात्र व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के मिल रहा हैं।प्रधानमंत्री ने हर घर में शौचालय उज्ज्वला गैस योजना प्रधानमंत्री आवास विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन पत्रों को मिल रहा है।
इस अवसर पर नोडल संजय पांडेय ब्लॉक संयोजक विजय शंकर मिश्र मुकेश कुमार कृषि तकनीकी सहायक पंचायत सहायक खुशबू अंसारी सचिव गोरखनाथ यादव पंचायत सहायक प्रीति दुबे आंगनवाड़ी कमर जहां शशिकला प्रधान प्रतिनिधि सदरूद्दीन अंसारी शाहिद तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *