इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित- ज्ञानेंद्र पांडे

बस्ती ७ जनवरी  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि इस यात्रा को देश के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। कहा कि जिस प्रकार से लखनऊ के रकाबगंज से शुरू हुई और शहीद स्मारक तक पहुंची यात्रा में लोग उमड़े उससे स्पष्ट है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से ऊबे लोग कांग्रेस से बड़ी उम्मीद लगाये हुये हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है और इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जितनी भी सीटें मिलेंगी उस पर जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस अपने नीति और कार्यक्रम को घर-घर लेकर जायेगी। 2024 का लोकसभा चुनाव निर्णायक साबित होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जननायक राहुल     गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जो आगामी 14 जनवरी से शुरू हो रही है, उस यात्रा में शामिल होकर लोकतांत्रिक विचारों की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार संविधान के साथ ‘खिलवाड़’ कर रही है और एक ‘अघोषित सा आपातकाल’ देश में लगा रखा है, उसके खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है।
बस्ती से ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो’ यात्रा में मुख्य रूप से अवधेश सिंह, रफीक खान, सूर्यमणि पाण्डेय, अतीउल्ला सिद्दीकी, शौकत अली ‘नन्हू’, सर्वेश शुक्ल, अमित प्रताप सिंह, गुड्डू सोनकर, अमित प्रताप सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, मो. अशरफ, मो. अलीम के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *