नोमान अहमद को मण्डल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया

बस्ती ७ जनवरी  बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष आनन्द राजपाल ने नोमान अहमद को मण्डल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। नोमान अहमद को मण्डल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, हाजी मोहम्मद आलम, लालजी सिंह, प्रभुप्रीत सिंह, मनोज जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डब्बू श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, एस.एन. गुप्ता के साथ ही अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

नोमान अहमद ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, पूरा प्रयास होगा कि व्यापारियों की समस्याओें के समाधान हेतु हर स्तर पर संघर्ष कर न्याय दिलाया जाय। बस्ती मण्डल के सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर जनपदों में भी व्यापारियों को किसी भी संकट की स्थिति में न्याय दिलाने में  बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल पीछे नहीं हटेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *