बस्ती – बस्ती ७ जनवरी नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 237/23 धारा 363, 366 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त मंजीश सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह निवासी पीकोरा उम्र 21 वर्ष को थाना हरैया जनपद बस्ती निंदूरी तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेजा दिया गया है ,तथा किशोरी के संबंध में परिजनों को अवगत कराते हुए नियमानुसार चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया है गिरफ्तार अभियुक्त मंजीश सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह पिकोरा का रहने वाला है।