31 दिसंबर को होगा 200 कुंडीय महायज्ञ

 30 दिसम्बर। आर्य वीर दल बस्ती मण्डल द्वारा आयोजित दो सौ कुण्डीय महायज्ञ  का आयोजन कल 31दिसम्बर को श्री कृष्णा पांडे इंटर कॉलेज में आयोजित  किया गया है। इसमें पर्यावरण शोधक यज्ञ के साथ आर्य वीर दल के बच्चों का व्यायाम प्रदर्शन होगा तत्पश्चात महर्षि दयानन्द सरस्वती और उनके किए गए कार्यों की चर्चा होगी। उक्त जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य मुख्य संरक्षक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बताया कि आर्य वीर दल संगठन का मुख्य उद्देश्य संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय और सेवा भाव है इसी उद्देश्य को लेकर पूरे देश में संगठन युवाओं के भीतर देशभक्ति और विभिन्न कौशल विकास कर रहा है। हरवीर दल के कमिश्नरी संचालक आचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम 9:30 बजे यज्ञ से प्रारंभ होकर 1:30बजे तक चलेगा। इसमें पंकज आर्य प्रधान संचालक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश मुख्य वक्ता होंगे। अजीत कुमार पाण्डेय जिला संचालक आर्य वीर दल बस्ती ने लोगों से अपील की लोग साथ में पानी की बोतल और चादर लेकर आवें। यह आयोजन एक ऐतिहासिक आयोजन है इसमें आम जनमानस को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *