फिर लगा लूट का पोस्टर

बस्ती 29 दिसंबर जनपद में शरारती तत्वों द्वारा लूटपाट करने का पोस्टर दो जगह लगाया गया था इसी क्रम में पुनः रूधौली, वाल्टरगंज के वाद अब मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपिया लुटावन गांव में सिरफिरों ने लूट-पाट करने का पोस्टर लगाया है। पोस्टर चस्पा होने की जानकारी पुलिस से ग्राम प्रधान विनय मल्होत्रा ने की है। लेकिन थाने से कोई भी पुलिस कर्मी गांव नहीं पहुंचा। गांव के एक सीमेंट के खंभे में लगे पोस्टर गांव वालों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस इसे किसी सिरफिरे की शरारत बता रही है। गांव वालों की माने तो यहां पांच स्थानों पर लूट करने का पोस्टर चस्पा पाया गया है। ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग कर गांव के निकास वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही है। एसओ ने कमलेश कुमार गौड़ ने कहा कि तीन पुलिस कर्मी गश्त के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे ग्रामीणों में भय न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *