श्री राम नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा निकाली गई

नगर / बस्ती –  नगर पंचायत नगर में श्री राम नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में सज धज कर रथ पर सवार श्री सीताराम लक्ष्मण और हनुमान की महिलाओं द्वारा जगह आरती उतारी गई। जय श्री राम के नारों से पूरा नगर बाजार गूंज उठा। हाथों में भगवा झंडा लिए सैकड़ों महिलाए और युवा शोभा यात्रा में पूरे जोश के साथ चल रहे थे। यात्रा में भगवा झंडा लिए घोड़ों पर सवार बच्चे आगे आगे चल रहे थे। बच्चा बच्चा राम का के गाने पर डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा झूम रहे थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, जिला प्रचारक अभय जी, विश्व हिंदू परिषद के सत्यप्रकाश सिंह, आर एस एस के जिला संपर्क प्रमुख रंजीत पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह,सह जिला कार्यवाह नीरज जी भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, रविंद्र गौतम, डा अनिल श्रीवास्तव नगर पंचायत के सभासद गण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *