पौली साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद न मिलने से किसान समितियो का चक्कर लगा रहे है। जिससे किसानो मे आक्रोश व्याप्त है।
सोमवार को साधन सहकारी समिति परसहर में यूरिया खाद मिलने कि सूचना पर आसपास के कई गांव के किसानों की भीड़ लग गई। खाद के लिए किसानो मे अधिकांश किसानो को खाद न मिलने से मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।
क्षेत्र के किसानो मे पवन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, त्रिपुरारी राम अशीष, कृष्ण कुमार,रामसवारे , इमरान,सदरे आलम ,गुलाब चन्द आदि किसानो का कहना है। कि गेहूँ सरसो व मटर आलू आदि फसलो कि सिचाई के बाद खेतो मे यूरिया खाद डालने के लिए एक सप्ताह चक्कर लगा रहे है। एक बोरी खाद भी नही मिल सकी। खेत कि नमी सूख रही है। समिति के सचिव किसी को दस-दस बोरी यूरिया खाद दे दिए । हम किसानो को एक बोरी खाद नही मिल पाया। 266रू युुुरिया 300 रू मे बिक रही है। अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है।
पूछे जाने पर परसहर समिति सचिव मोतीलाल यादव ने बताया कि सरकार द्वारा यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया दिया गया है जिसे किसानों को दिया जाना है जो किसान नैनो यूरिया नहीं ले रहे हैं और एक कार्ड पर दस बोरी यूरिया मांग रहे हैं उन्हे नहीं देने का निर्देश है।