पुलिस अधीक्षक ने सांसद खेल महाकुंभ का फीता काट कर किया उद्घाटन 

बस्ती – सांसद खेल महाकुंभ साऊंघाट ब्लाक का आज उद्घाटन बस्ती के पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया।

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का यह सुनहरा अवसर है उक्त प्रतियोगिता के अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी पंडित सरोज मिश्र ने कहा विगत तीन वर्षों से यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी की प्ररेणा से बस्ती के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री हरीश द्विवेदी जी ने बस्ती के खिलाड़ियों के लिए अनूठा प्रयास किया

कार्यक्रम के संयोजक विद्या मणि जी ने बताया इस प्रतियोगिता में 50 टीमें क्रिकेट की इस आयोजन में हिस्सा लिए हैं और 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 700 धावक भाग लिये हैं और खो खो बालीबाल कबड्डी में मिलाकर लगभग 100 टीम ने हिस्सा लिया है

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय जी ने कहा कि इस आयोजन से तमाम प्रतिभावान खिलाड़ी अपने प्रतिभा से देश विदेश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं 

कार्यक्रम का संचालन साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख एवं कार्यक्रम के संरक्षक  अभिषेक जी ने आये हुए मुख्य अतिथि सहित सभी आए हुए अतिथियों का खिलाड़ियों का और अपने ब्लॉक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आज दिनांक 3 दिसंबर से शुभारंभ होकर 10 दिसंबर तक चलेगा आप सभी से आग्रह है कि उसे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु आप सब अपना सहयोग आशीर्वाद प्रदान करते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी  मनोज श्रीवास्तव खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र तिवारी पुरानी थाना प्रभारी महेश सिंह जी मंडल अध्यक्ष इन्द्र जीत चौहान जी अजय पान्डेय जी संदीप पाण्डेय जी राम प्रताप सिंह अनिल पाण्डेय अभिषेक सिंह अश्विनी सिंह ऐनुल हक़ प्रभात जी कमर खलील अंसारी जी सहित तमाम क्षेत्रीय वरिष्ठ कनिष्ठ जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *