आंतकी हमले में  166 लोगों की मौत को याद रखेगा देश- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती  । रविवार को  कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की महिला जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र चौक पर मोमबत्त्यिां जलाकर 15 वर्ष पूर्व मुंबई पर हुये आतंकी हमले के दौरान  प्राण गंवाने वाले 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि 26 नवम्बर 2018 का काला दिन देश कभी नहीं भूल सकता। इसी दिन हमले में 166 लोगों के जान गंवाने के साथ ही करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। आतंकी हमलों में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों में आतंकवाद निरोधक दस्ते के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर शामिल थे। सुरक्षा बलों ने बाद में 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब एकमात्र आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। उसे 4 साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी दी गई थी। कहा कि हमें ऐसे अमर शहीदों को याद रखना होगा जिन्होने अपनी जान गंवाकर लोगों की रक्षा किया।
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कैसर शहजादी,  रीता शाहनी, पूनम कुमारी, संगीता शर्मा, जय गोपाल पाठक, तौफीक, अकबर हुसेन, कमाल भाई, कलीम, श्रीचन्द, अरवन पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, सुभाष प्रताप सिंह, तरूण आर्य के साथ ही कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *