डीएपी खाद के लिए किसान परेशान समितियों पर नहीं है पहुंच रही खाद

 200 बोरी डीएपी आती है किसान 800 लगाते है लाइन।
पौली।
 साधन सहकारी समितियों पर में डीएपी खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे है। लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समिति शिवबखरी पर खाद आने की जानकारी हुई। तो आसपास गांव से किसानों की भीड़ लग गई।अधिकांश किसानो को बिना खाद के निराश   होकर  लौटना पड़ा।  किसानो मे रामअनुज्, श्यामबली, रमेश,सोनेलाल,सीललाल् सहित तमाम किसानो का कहना है। कि गेहूँ कि बुवाई   चल रही है। खाद के लिए एक सप्ताह से खाद के लिए चक्कर लगा रहे है। एक बोरी खाद भी नही मिल सकी। खेत कि नमी सूख रही है।   किसानो ने बताया कि क्षेत्र की बाजारों से प्राइवेट दुकानदारों के यहां से खाद के उचित मूल्य से अधिक कीमत देकर हम किसानों को डीएपी खरीदना पड़ रहा है जो काफी चिंता का विषय है जहां एक तरफ सरकार सभी समितियां पर खाद और बी की उपलब्धता को गिर रही है वहां इस क्षेत्र में सरकार के दावे फेल हो रहे हैं ऐसे में  1350 कि डीएपी 1400मे बिक रही है। अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है।
फोटो।
पौली के साधन सहकारी समिति शिवबखरी में लगी भीड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *