बस्ती में बनेगा एक खूबसूरत सर्किट हाउस -जितिन प्रसाद

बस्ती , 28 अक्टूबरउत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निमग मे कैबिनेट मन्त्री जितिन प्रसाद ने आज एग्जाम सभा को संबोधित करते हुए कहा  कि विकास कार्यो को करवाने के लिए सरकार के पास धन की कमी नही है। विकास कार्यो को निरन्तर बढ़ावा मिल रहा है।
आज  कुआनों नदी के अमहट घाट के परिसर मे आयोजित लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निमग लिमिटेड की 13 हजार 4 सौ 39 लाख 90 हजार की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि बस्ती में एक खूबसूरत सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा साथ ही साथ  विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी केन्द्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्यो को निरन्तर बढ़ावा दे रही है धन की कमी नही होने पा रही है। प्रदेश के सभी गांवो को पक्के मार्ग से जोड़ने का कार्य निरन्तर चल रहा है जो सम्पर्क मार्ग खराब हो गये है उसको भी बनवाने का कार्य कराया जा रहा है। पूर्व की गैर भाजपा सरकारों ने सड़को के निर्माण में सौतेला व्यवहार करती थी लेकिन जब से भाजपा केन्द्र तथा प्रदेश मे आयी है तब से विकास कार्यो को बढ़ावा मिला है। देश तथा प्रदेश विकास कार्यो में आगे बढ़े ये सोच प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की है।दोनो सरकारें जनता के हित के लिए समर्पित है। जी-20 सम्मेलन मे दूसरे देशों से आये लोगो ने साबित कर दिया कि भारत का विकास विश्व पटल पर हो रहा है। आज भारत चांद पर अपना झण्डा बुलन्द कर रहा है भारत किसी भी मानये मे पीछे नही है जो लोग कह रहे है कि विकास नही हो रहा है वो इतिहास पढ़ कर देख ले कि विकास कार्यो को जिस ढंग से कराया जा रहा है उतना विकास कार्य किसी भी सरकार मे नही हुआ था।प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे महिला आरक्षण बिल एक ही बार मे पास हो गया महिलाओं को सम्मान देने के लिए अगर कोई कार्य कर रहा है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारे कर रही है।
उन्होने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चयन करेगी लेकिन विपक्षी सर्द मौसम मे साइबेरिया की पंक्षी के तरीके से आयेंगे और चले जायेंगे विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नही है कि वो अपनी बात कह सके।
कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी,हर्रैया के विधायक अजय सिंह,अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चैधरी सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्द्रावामसी,अपर जिलाधिकारी कलमेश चन्द्र,मुख्यविकास अधिकारी जयदेव एस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *