ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रहे अभियान में तीन बाहन सीज हुए -पंकज सिंह

स्ती, 28 अक्टूबर। आरटीओ महकमे की ओर से जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोडेड वाहनों के चालान कर उनसे समन शुल्क की वसूली की जा रही है। ए आर टी ओ, प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि जनपद में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पर ओवरलोडिंग रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस अभियान के 35 वाहनों को चेक किया गया जिसमे 8 वाहनों का चालान कर 03 को कलवारी थाने में सीज कर दिया गया। वाहनों पर एक लाख 70 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उन्हीने बताया कि ओवरलोडेड वाहनों पर यह प्रवर्तन कारवाई निरंतर जारी रहेगी। ए आर टी ओ, प्रशासन पंकज सिंह ने वाहन चालकों और स्वमियों को आगाह किया है कि ओवरलोड से बचें, इससे सड़क हादसे भी कम होंगे और बेवजह चालान और अन्य प्रकार की क्षति ने झेलनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *