प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत – मंजू त्यागी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा जनपद बस्ती के महादेवा एवं सदर विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन विधानसभा महादेवा के कुदरहा ब्लाक परिसर एवं सदर में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया गया।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि लखीमपुर खीरी के श्रीनगर से विधायक मंजू त्यागी रहीं। महिलाओं के अपार जन समूह को देखकर मुख्य अतिथि प्रफुल्लित रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रयास के फलस्वरूप ही महिलाओं के आरक्षण बिल पास किया गया। साथ ही सरकार महिलाओ को शक्तिकरण बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है।

भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अनवरत प्रगति कर रहा है। हमें गर्व है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ़ गई है।

विधानसभा महादेवा में कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुणा पाल सिंह ने तथा संचालन रोली सिंह ने किया।

वही सदर विधानसभा में अध्यक्षता उषा श्रीवास्तव ने तथा संचालन सरस त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक सिंह, सीमा खरे, दिव्या त्रिपाठी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, ममता सिंह, अभिषेक कुमार, रघुनाथ सिंह, अरविन्द पाल, ब्रह्मदेव यादव, पिन्टू तिवारी, केके दुबे, सोनू सिंह, राजकुमार, उर्मिला देवी, प्रमोद पाण्डेय, अभिषेक दुबे, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का जन समूह मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *