बस्ती प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित कर्नाटक एक्स्पोज़र विजिट के लिए प्रदेश से 22 ग्राम प्रधान कर्नाटक गए है। वही सदर ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महसो के ग्राम प्रधान अशोक बर्मा को भी स्थान मिला है। प्रदेश भर से चयनित प्रधानों व अधिकारियों के साथ 8 अक्टूबर को एक सप्प ताह के लिए कर्नाटक जाकर अपनी पंचायतों में कराए गए जनहित के कार्यों व अपने अनुभवों को वहा के प्रधानों संघ शाझा करेंगे वही एडियो पंचायत जय प्रकाश राय ने कहा कि सदर ब्लॉक का महसो ग्राम पंचायत चयनित हुआ है। कर्नाटक में ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे और अपने अनुभवों को वहा साझा करेंगे और कर्नाटक ग्राम पंचायत में कराए गए जनहित्व व उत्कृष्ट कार्यों को देखेंगे।