उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्डों को किया गया सम्मानित ।

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

कुंडा प्रतापगढ़।बाघराय थाना क्षेत्र मे पुलिसिंग व्यवस्था मे कंधे से कंधा मिला कर सहयोग करने वाले होम गार्ड के जवान उत्कृष्ठ सेवा देकर अपना सम्मान भी बढ़ाते है वा विभाग का नाम रोशन करते है यह बाते बाघराय थाना क्षेत्र मे उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले होम गार्ड रमेश चंद्र मिश्र,त्रिभुवन नाथ पाण्डेय वा लक्ष्मीकांत तिवारी को अंग्रवस्त्र ,माल्यार्पण,प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए थाना अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कही
इसी क्रम मे होम गार्ड प्लाटून कमांडर माताफेर ने भी सम्मानित करते हुए अच्छे कार्यों की सराहना की
व्यापार मंडल बाघराय द्वारा भी होमगार्ड के जवानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बाके लाल चौरसिया अनिल पाण्डेय,राकेश केशरवानी लोकेश चतुर्वेदी भोलानाथ पाण्डेय विद्यासागर पांडेय अशोक पांडेय राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *