अयोध्या के नया घाट पर समाजसेवी सुरेश यादव ने सपरिवार की छठ पूजा, सरयू में सूर्य देव को दिया अर्घ्य

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या स्थित पावन सरयू नदी के नया घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से छठ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सरयू तट पर उगते एवं अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर जगत कल्याण की कामना की। पूजा के उपरांत सुरेश यादव ने छठ मइया और पतित पावनी मां सरयू का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता, प्रकृति प्रेम और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। अयोध्या की पावन धरती पर मां सरयू की गोद में छठ पूजा करना अत्यंत सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर उनके परिवार के सभी सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।