निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद का फूल मालाओं के साथ स्वागत
व्यापक स्तर पर चलाया जायेेगा सदस्यता अभियान- धर्मराज निषाद
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। मंगलवार को निषाद पार्टी द्वारा धर्मराज निषाद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले के विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद का कुड़ी चौराहा, रघुनाथपुर, बखिरा मोड़, रुधौली बाजार, मानिकचंद, बड़े बन, पानी टंकी चौराहा और शास्त्री चौक सहित विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर निषाद ने कहा कि धर्मराज निषाद को जिलाध्यक्ष की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इसका निर्वहन करेंगे। उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। कहा कि जनहित के मुद्दे को प्राथमिकता देने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक उपलब्धियां पहुंचें इसके लिये जमीनी धरातल पर प्रयास तेज करना होगा।
जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उनका लक्ष्य जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
स्वागत समारोह में प्रदेश सचिव अशोक निषाद, दीपू निषाद, ज्ञान प्रकाश निषाद, रामू निषाद, अजय निषाद, शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रमोद भारती, हरिप्रसाद साहनी, यमुना निषाद, अखिलेश यादव, रामपाल निषाद, आकाश चौधरी, धनपत निषाद, राम अचल निषाद, सुनील चौधरी, राजकुमार सोनी, हृदय राम यादव, रमेश निषाद, बृजमोहन निषाद, निरंजन निषाद, अनिल, दीपक, संदीप, मनीषा निषाद, मोनू निषाद, रजनीश चौधरी, अशोक चौधरी, विवेक चौधरी, सोहनलाल, दीपचंद निषाद, राम अजोर निषाद, प्रदीप निषाद, विनोद निषाद, राम मूर्ति निषाद, अर्जुन निषाद, राम अवतार निषाद, अखिलेश निषाद, रामानुज निषाद, शुभम जायसवाल, प्रदीप कुमार, अवध राम, रमेश, राम फेर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।