ठेकेदार रामधनी के निधन पर शोक सभा, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
फील्ड हॉस्टल खौरहवा में जुटे ठेकेदार कल्याण समिति के सदस्य, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। ठेकेदार रामधनी के निधन पर फील्ड हॉस्टल खौरहवा में ठेकेदार कल्याण समिति के सदस्यों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ठेकेदारों एवं अन्य लोगों ने दिवंगत रामधनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
शोक सभा में उपस्थित समिति के सदस्यों ने कहा कि ठेकेदार रामधनी के निधन से उनके परिचितों और सहयोगियों में शोक की लहर है। उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं है। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत रामधनी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर ठेकेदार शिवानन्द शुक्ल, राजेश पाल, दुर्गेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार पाण्डेय, भोलेन्द्र सिंह, राजन गोंड, धर्मराज चौधरी, रतन प्रकाश सिंह, राजेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, गौरव, इन्द्रजीत दूबे, कृष्ण गोपाल पाण्डेय, कृष्ण पाण्डेय, अरुण शुक्ल, राकेश पाण्डेय, अनूप शुक्ल, अतुल पाण्डेय मोनू, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अश्वनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, प्रभात मिश्र, संदीप कुमार पाण्डेय, परशुराम यादव, अर्जुन शुक्ल और राधेश्याम चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।