तहसील सभागार कैसरगंज में आयोजित हुआ सहायता वितरण शिविर
बहराइच 29 सितम्बर। जनपद में विगत दिवस अतिवृष्टि, आंधी-तूफान के कारण होने वाली जनहानि, मकान क्षति, पशु हानि हेतु हिताधिकारियों को सहायता धनराशि के वितरण हेतु तहसील सभागार कैसरगंज में आयोजित शिविर में मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, महामंत्री रणविजय सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह व करूणा शंकर पाण्डेय व अन्य के साथ जनहानि के लिए 03 हिताधिकारियों को रू. 12 लाख, मकान क्षति के लिए 17 पीड़ित जनों को रू. 7.88 लाख तथा पशुहानि के लिए 05 पीड़ितजन को रू. 1.875 लाख इस प्रकार 25 लोगों को कुल धनराशि रू. 21 लाख 75 हज़ार 500 की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया।
तहसील कैसरगंज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड हुजूरपुर के ग्राम निवासी श्रीमती सुमन सिंह पत्नी चन्द्रदेव सिंह व ब्लाक कैसरगंज के ग्राम देवलखा निवासी आलोक कुमार पुत्र कुन्तलाल तथा तहसील महसी के ग्राम कोटिया नि. ढब्बू लाल पुत्र मालती को जनहानि के लिए रू. 04-04 लाख धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार पशु क्षति हेतु ब्लाक जरवल अन्तर्गत ग्राम चहलार निवासी रामसेवक पुत्र पंचम लाल व रिन्कू यादव पुत्र ओमकार, ब्लाक कैसरगंज के ग्राम कहरई नि. रत्तीपाल पुत्र नकछेद, श्रीमती नीलू पत्नी बलराम व कैलाश पुत्र मानिक चंद को पशुहानि के लिए प्रति पीड़ित की दर से रू. 37 हज़ार 500 धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया।
मकान क्षति के लिए ब्लाक कैसरगंज के ग्राम कसेहरी बुज़ुर्ग नि. श्रीमती मंजू पत्नी राजू चौहान, गोड़हिया नं.4 नि. मुंशीलाल पुत्र माता प्रसाद, ग्राम कुण्डासर नि. श्रीमती रूकयार बेगम पत्नी शमीम एवं ब्लाक जरवल के ग्राम निमदी नि. श्रीमती विन्दू पत्नी इमरतीलाल, इस्लामाबाद नि. उदयराज पुत्र भल्लर व मोहम्मदपुर खुर्द नि. सुकई पुत्र बीपत को प्रति पीड़ित की दर से रू. 08 हज़ार तथा ग्राम जब्दी नि. श्रीमती रिंकी पत्नी रामफेरे, मुवाफिकपुर नि. श्रीमती श्यामा पत्नी राधेश्याम, हुसैनपुर नि. श्रीमती कुंवारा पत्नी रामदास व श्रीमती इसरारून पत्नी कलाम मोहम्मद तथा ग्राम हेमरिया नि. श्रीमती मंजू पत्नी आनन्द को प्रति पीड़ित की दर से रू. 04 हज़ार की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया। ब्लाक जरवल के ग्राम रेतीहाता निवासी रामानन्द व बुधराम पुत्रगण श्रीराम, बलराम पुत्र रामगोपाल तथा ग्राम गोड़़हिया नं.4 नि. धनीराम पुत्र बब्लू, ग्राम मांझादरियाबुर्द नि. देशराज पुत्र सावंती च रामदुलारे पुत्र जमुना को पूर्ण मकान क्षति हेतु को प्रति पीड़ित की दर से रू. 01 लाख 20 हज़ार की धनराधि के डेमो चेक का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान बताया कि अतिवृष्टि एवं आंघी एवं तूफान के कारण तहसील कैसरगंज अन्तर्गत केला फसल के कुल बोये गये क्षेत्रफल 803.059 हेक्टेयर के सापेक्ष 12.551 हेक्टेयर क्षेत्रफल 33 प्रतिशत से अधिक प्रभावित हुआ है। इसी प्रकार गन्ना हेतु कुल बोया गया क्षेत्रफल 5671.684 हेक्टेयर के सापेक्ष 0.560 हेक्टेयर क्षेत्रफल 33 प्रतिशत से कम तथा धान हेतु कुल बोया गया क्षेत्रफल 1026.861 हेक्टेयर के सापेक्ष 7.966 हेक्टेयर क्षेत्रफल 33 प्रतिशत से अधिक तथा 0.243 क्षेत्रफल 33 प्रतिशत से कम इस प्रकार कुल 8.209 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। यदि केला, गन्ना एवं धान फसलों की बात की जाय तो कुल बोये गये 7501.604 हेक्टेयर के सापेक्ष कुल 21.320 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है जिसमें 20.517 हेक्टेयर क्षेत्रफल 33 प्रतिशत से अधिक तथा 0.803 हेक्टेयर क्षेत्रफल 33 प्रतिशत से कम प्रभावित हुआ है।
शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री भ्ह सिंह ने कहा कि वे मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर आपदा से प्रभावित किसानों एवं परिवारों का हाल जानने तथा उनकी समस्याओं को समझने के लिए यहां आए हैं। श्री सिंह ने निर्देश दिया कि प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपदा से पीड़ित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत एवं सहायता पहुंचायी जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की स्पष्ट मंशा है कि आपदा से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को सहायता से वंचित न रखा जाए। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र किसानों को फसल क्षति के लिए कृषि निवेश अनुदान भी दिलाया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर नुकसान का सही एवं पारदर्शी सर्वेक्षण सुनिश्चित करें।
मा. प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नुकसान छोटा हो या बड़ा, प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को मामूली आर्थिक क्षति भी हुई है और वह शासन द्वारा निर्धारित सहायता के लिए पात्र है, तो उसे नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए राहत एवं सहायता की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार राहत सामग्री एवं अनुमन्य अनुदान उपलब्ध कराया जाए। शिविर को विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने भी सम्बोधित किया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः