रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
बहराइच, 17 सितम्बर। रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में गुरुवार को शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में विधि-विधान से पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने शामिल होकर श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन किया। इसके साथ ही शस्त्रों का भी विधिवत पूजन किया गया। पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आरती की तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कुशलता, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से विभाग एवं जनपद की सुख-शांति और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।