भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले विकास चौधरी, श्रीराम की मूर्ति भेंट कर लिया आशीर्वाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले विकास चौधरी, श्रीराम की मूर्ति भेंट कर लिया आशीर्वाद

 

खमरिया ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा—गांवों के सशक्तीकरण से ही प्रदेश और देश का सर्वांगीण विकास संभव

 

जितेन्द्र पाठक

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र की खमरिया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विकास चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान खमरिया ग्राम पंचायत सहित सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों, ग्रामीण स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। विकास चौधरी ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता तथा युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए भी निरंतर पहल की जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ग्राम पंचायतों को लोकतंत्र और विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत इकाई बताते हुए कहा कि गांवों के सशक्त होने से ही प्रदेश और देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के बाद स्थानीय समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के साथ इस प्रकार का संवाद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने में सहायक होगा। विकास चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से खमरिया ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।